वह आ रहा है ...


वह आ रहा है
हम खुश है अब कोई गरीब नहीं होगा
भारत में गरीबी बन जाएगी सपना
उसके रामनामी गमछे में छिपा सतयुग का रामराज्य
जो जादू की छड़ी से कर देगा भारतभूमि की कायापलट 
विश्वास न हो तो देख लो गुजरात
वहा रामराज्य वर्षो पहले आ चूका है
वहा अब कोई भूखा नहीं सोता है
प्रजा आपस में मिलकर रहती है
हिंसा ,चोरी ,डकैती और बलात्कार
झूठ ,पाप और भ्रष्टाचार
किस चिड़िया का नाम है वहा की जनता नहीं जानती
क्योंकि रामराज्य में यह सब मुनासिब ही नहीं
उसके भाषण में गजब का आकर्षण है
जब वह बोलता है तो उसके भक्तों को लगता है
साक्षात् भगवान राम अवतरित हो गये है
भक्त उसके पांव को पखारकर पिने को तैयार रहते है
वह हमे बताएगा क्या होता है आत्मसम्मान
वह हमे बताएगा क्या होता है राष्ट्रवाद
वह हमे बताएगा प्रधानमंत्री पद की गरिमा
वह हमे बताएगा किसे कहते है विकास का मॉडल
वह हमे सिखाएगा कैसे लेते है दुश्मन से बदला
वह हमे सिखाएगा हिन्दू होने का मतलब
वह हमे सिखाएगा व्यक्ति पूजा के मायने
वह आ रहा है
अपने दिमाग में आरएसएस का सॉफ्टवेयर डालकर
जिसमे नफरत और हिंसा का वायरस पहले से घुस चूका है
देश के सबसे बड़े लोकतंत्र पर गर्व करने वाले लोग
तुम कहा हो ?
09 \05 \014

Comments

Popular posts from this blog

शिक्षा का दर्शन और समरहिल / जितेन्द्र यादव